गुरुवार, 23 सितंबर 2021

फेसबुक से

 प्रतिभा के हाइकु

1

कड़वी बात

मत कहे मुख से

रहे सुख से 

2

कांटो ने कहा

बहुत दुख हुआ

फूलों ने सहा

3

आसमां पर

तारों की महफिल

चांद है दिल

4

चांद से मुख

 छुपा लेता अक्सर

भीषण दुख

5

मन के भाव 

समझ का अभाव 

दे गए घाव

6

अक्षर नेक

 आकार निराकार 

ईश्वर एक

7

उसकी चाह

 रोज देती दस्तक 

मन की राह

8

इंद्रधनुष 

धरती हंस पड़ी

 अंबर खुश

9

कर दे क्षमा 

खुद ही हरितमा

 धरा तू ही मां

10

आंखें देखती

 ख्वाब कितने सारे

 बिना विचारे

_________________डॉ प्रतिभा स्वाति



शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

my e-book: पगली , तुम कब समझोगी ?!

my e-book: पगली , तुम कब समझोगी ?!:  रे  पगली ....  तुम  नहीं  समझोगी !  कभी  भी ...  सही  मायने  !  समझकर  भी .....  न  कह सकोगी !  न सह  सकोगी !  बहरे  समाज ने ...

DR. PRATIBHA SOWATY: अंदाज़ अपना -अपना ....

DR. PRATIBHA SOWATY: अंदाज़ अपना -अपना ....:     तृष्णा                कोई  कहता बंगाली  है तो किसी  ने  कहा नहीं  क्रिश्चियन  है ! कुछ उसके  महाराष्ट्रियन होने का अंदाज़  लगा  रहे  थ...

DR. PRATIBHA SOWATY: अंदाज़ अपना -अपना ....

DR. PRATIBHA SOWATY: अंदाज़ अपना -अपना ....:     तृष्णा                कोई  कहता बंगाली  है तो किसी  ने  कहा नहीं  क्रिश्चियन  है ! कुछ उसके  महाराष्ट्रियन होने का अंदाज़  लगा  रहे  थ...

सोमवार, 9 मार्च 2015

DR. PRATIBHA SOWATY: ख्वाहिशें

DR. PRATIBHA SOWATY: ख्वाहिशें:  (link)





____________________

 उद्गार / बड़े प्रबल होते हैं !

ज़ाहिरात का हक़ उन्हें हासिल है!

 बस शक्ल हम तय करते हैं :)

शनिवार, 23 नवंबर 2013

:)

 *******************************************
                                         *
 *******************************************
                                         *
*******************************************

गुरुवार, 21 नवंबर 2013

हाइकू : आधुनिक हाईगा

हाइकू : आधुनिक हाईगा:            जब  भी कोई नया प्रयोग होता है , उसकी आलोचना  के रास्ते खुल जाते हैं .तब उसे सोने को खरा करने   की  प्रक्रिया...

DR. PRATIBHA SOWATY: ख़ुशी

DR. PRATIBHA SOWATY: ख़ुशी: ********************************* ख़ुशी   के    रंग , शोख़ , सुनहरे -से ! जीवन के , बंज़र में , दिखते हरे - से !! ***********...

हाइकू : कबीर / ग़ालिब /भाग 1

हाइकू : कबीर / ग़ालिब /भाग 1: ******************************************* * कबीर और ग़ालिब , समकालीन  नही  थे !  * उनकी तुलना  का तो सवाल  ही  नही उठता !  * फिर भी...

शुक्रवार, 13 सितंबर 2013

सवाल / भाग 3

 --------- हालाकि  ये ' टंका ' है . मुझे  मालूम है .पर ....
जाने   क्यूँ  एक सवाल अक्सर सर उठाता  है , हम डरते कब से हैं ? किससे हैं ? और  आख़िर क्यूँ ?
        क्या  इसीलिए  बचपन की  हर  कहानी , एक था  राजा  से शुरू होती थी ? क्या  इसीलिए आ  जाती थी  परियां / राजकुमार / फूल /खुशबू /चाँद /तारे ?
                   यदि  ऐसा था तब क्या ' ज़ुरूरत' थी  इस  बात  की, कि कोई  जादूगर  या राक्षस  टपक पड़े  बीच में ! कोई   काली  बिल्ली ! और  .... क्या  इसी  तरह शुरुआत  होती  है  डर  की ?
                 और  फिर  अँधेरे भी  डराने  लगते हैं ! रस्सी सांप बन जाती है ! और  यदि   वक्त  पर  सूरज  न  निकले  तब  उसे  ' अजगर ' बन  जाने में कितनी देर लगेगी ? 
             -------------- जारी